1 Nov 2026, Sun

शहीद डोमेश्वर साहू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजली

रायपुर/पाटन क्षेत्र के वीर सपूत डोमेश्वर साहू की अंतिम विदाई के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल शामिल हुये और शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया। शहीद डोमेश्वर साहू को श्रद्धांजली देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के रजौली जिले में मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देकर ने केवल उमरकोटि बल्कि समूचे पाटन क्षेत्र दुर्ग जिला और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि शोक सतप्त परिवार के दुःख में सभी पाटन वासियों, सभी कांग्रेस जन और छत्तीसगढ़ के सभी लोग सहभागी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *