5 Nov 2026, Thu

ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाला बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 11 अक्टूबर (भाषा) ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलने वाले एक व्यक्ति को थाना फेस-2 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थाना फेस-2 क्षेत्र के दादरी रोड से सैमसंग कंपनी की तरफ चलने वाले टेंपो और ऑटो चालकों से कुछ लोग डरा धमकाकर रंगदारी वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर जांच की गई और आज थाना फेस-2 पुलिस ने उस्मान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गांव ककराला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने टेंपो चालकों से वसूली गई रकम भी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह काफी दिन से ऑटो चालकों से रंगदारी वसूल रहा है।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *