5 Nov 2026, Thu

अनुभव सिन्हा ने ट्वीट के जरिए साधा पीएम मोदी पर निशाना, लोगों ने ले ली क्लास

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में एक ट्वीट किया। माना जा रहा है कि इस ट्वीट का निशाना महाबलीपुरम के बीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता पहल है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का भी यही मानना है।

‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके अनुभव सिन्हा ने शनिवार रात को ट्वीट किया, ‘वह एक खराब अभिनेता हैं और हमें खराब ऐक्टिंग पसंद है।’

इस ट्वीट के नीचे एक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मोदीजी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है।’ एक और यूजर ने मोदी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘यह आदमी मेरी बात कर रहा है।’

वहीं एक यूजर ने यह भी कहा, ‘लेकिन खराब ऐक्टर्स भी अच्छी चीजें सिखा सकते हैं। यह कहना उचित होगा कि अगर प्रधानमंत्री कर सकते हैं, तो हम भी कर सकते हैं। केवल जरूरत अपने प्रेरणा को ढूंढ़ने की है।’

यूजर्स के अनुसार, फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा को प्रधानमंत्री उतने पसंद नहीं हैं, इसलिए वह ट्वीट कर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखते हैं।

Source: Bollywood Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *