6 Nov 2026, Fri

महाराष्ट्र में शिवसेना ने आधे का माँगा लिखित आश्वासन

मुंबई : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना अपने पुराने सहयोगी भाजपा के साथ मिल कर सरकार बनाने की संभावना तलाश कर रही है. इसके चलते महाराष्ट्र में शिवसेना ने आधे का लिखित आश्वासन माँगा है. शिवेन इसके लिए भाजपा पर लगातार दबाव भी बना रही है.

बीते दिनों शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायको की बैठक हुई थी इसी बैठक में शिवसेना प्रमुख के बेटे उद्धव ठाकरे को नई सरकार में मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठी थी. पार्टी की माने तो मांग पूरी नहीं होने की स्तिथि में शिवसेना अपने सारे विकल्प खुले रहे हुए है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ उद्धव ठाकरे की बातचीत में 50-50 के फार्मूले पर फैसला हुआ था। ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद उसी फार्मूले का हिस्सा था।

शिवसेना के इस फैसले से जहाँ भाजपा की मुश्किले बढ़ गई है, वही कांग्रेस और शरद पॉवर की पार्टी में उम्मीद जाग गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *