30 Jun 2026, Tue

जापान के PM शिंजो आबे के नाम खास रेकॉर्ड

तोक्यो
जापान के प्रधानमंत्री देश में अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। इसके बाद भी सेना को मजबूत करने के लिए संविधान में संशोधन का उनका महत्वाकांक्षी ल्क्ष्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को आबे का इस पद पर बने हुए 2,887 दिन हो गए हैं। 52 वर्ष की आयु में आबे ने जब अपना पद संभाला था तो वह जापान के सबसे युवा पीएम थे। इसके साथ ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद पैदा होनेवाले पहले प्रधानमंत्री भी थे।

2021 तक पद पर बने रहेंगे शिंजो आबे
इससे पहले लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। आबे का यह कार्यकाल कम से कम 2021 से पहले तक को नहीं ही खत्म होने जा रहा है और उसके बाद भी उनका कोई उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आ रहा।

आबे के कई काम अब भी अधूरे
अब भी उनके कई काम अधूरे हैं, इस साल की शुरुआत में उनके मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ था और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ‘‘वह नए देश के निर्माण की चुनौती पर काम करेंगे।’ वह कई बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तैयार हुए जापान के संविधान में संशोधन की बात भी कह चुके हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *