6 Nov 2026, Fri

महाविकास अघाड़ी से होगा अब महाराष्ट्र का विकास

मुंबई : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद महाविकास अघाड़ी से होगा अब महाराष्ट्र का विकास. देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने बैठक कर महाराष्ट्र के विकास के लिए महाविकास अघाड़ी बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद उद्धव ठाकरे को गठ्बंधना का नेता चुना गया. इसके साथ ही एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने उद्धव का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया.

महाविकास अघाड़ी का नेता और मुख्यमंत्री पर के लिए चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने एनसीपी नेता शरद पवार के पैर छु कर आशीर्वाद लिया और कहा कभी सपने में भी नहीं सोचा था की मुख्यमंत्री बनूँगा. भाजपा ने हमारे साथ विश्वासघात किया, उन्होंने 30 साल की दोस्ती तोड़ी। भाजपा के मन में हमारे प्रति जहर है।

मुख्यमंत्री पद प्रस्तावित होने के बाद उद्धव ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी से कहा आपने जो मुझे जिम्मेदारी दी है मै पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करूँगा. मै अकेले मुख्यमंत्री नहीं हू आप सब भी मेरे साथ मुख्यमंत्री है. हम सब मिला कर किसानो के आंसू पोछेंगे.

महाराष्ट्र के इस राजनीतिक उठापटक के बाद उद्धव ठाकरे के 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सुबह विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *