7 Nov 2026, Sat

जल्द ही जेल जाएंगे कश्मीर के नेता: मलिक

पणजी
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने मंगलवार को घाटी के कुछ भ्रष्टाचारी नेताओं पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वे जल्दी ही जेल जाने वाले हैं। राजनेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बाबा स्कूल टीचर थे, उनकी आज विदेशों में संपत्तियां हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के दो केंद्रशासित राज्यों में विभाजन से पहले सत्यपाल मलिक प्रदेश के राज्यपाल थे। फिलहाल, वह गोवा के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भ्रष्टाचारी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घाटी में जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से जनता के वोटों से चुनकर आए थे, उनकी कई होटलों में पार्टनरशिप है। दो पीढ़ी पहले तक उनके बाबा स्कूल टीचर थे लेकिन आज उनके पास श्रीनगर, दिल्ली, दुबई, लंदन और फ्रांस में घर हैं।

मलिक ने कहा, ‘मैंने कई बार लोकतंत्र का दुरुपयोग होते देखा है लेकिन इसका इलाज भी लोकतंत्र में ही है।’ उन्होंने दावा किया कि ऐसे राजनेताओं के खिलाफ जांच जारी है और इनमें से कुछ जल्दी ही जेल जाएंगे।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *