7 Nov 2026, Sat

अगले साल शुरू होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग, रोहित शेट्टी को मिल गई एक्साइटिंग स्टोरी

अजय देवगन और बॉलिवुड के सबसे सफल ऐक्टर-डायरेक्ट जोड़ी में से एक हैं। ‘सिंबा’ में कैमियो को मिलाकर दोनों ने 11 फिल्में साथ में की हैं। अगले साल रिलीज होने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी अजय कैमियो करेंगे। हालांकि, रोहित-अजय के फैन्स के लिए गुड न्यूज सिर्फ इतनी ही नहीं है। बता दें कि फैन्स को जल्द ही ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ की अगली फिल्म देखने को मिल सकती है।

खबरों की मानें तो ‘सूर्यवंशी’ के तुरंत बाद रोहित शेट्टी ” पर काम शुरू कर देंगे। रोहित शेट्टी को फिल्म का आइडिया मिल चुका है और अब वह जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करेंगे। अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। ‘गोलमाल अगेन’ एक हॉरर कॉमिडी थी। ऐसे में मेकर्स के सामने कोई अनोखा कॉन्सेप्ट लाने चैलेंज था। लगभग एक साल बाद दिमाग लगाने के बाद अब उन्हें फिल्म का आइडिया मिल गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी फाइनल हो चुकी है। अब मेकर्स डायलॉग्स और स्क्रीन प्ले पर काम कर रहे हैं। ‘सूर्यवंशी’ खत्म होने के बाद रोहित शेट्टी गोलमाल की शूटिंग शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल के शुरुआत से ही आइडिया पर काम हो रहा था और अब एक एक्साइटिंग कहानी मिल गई है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *