8 Nov 2026, Sun

मनीष पांडे की शादी, राशिद बोले- बुलाया क्यों नहीं

नई दिल्ली
टीम इंडिया के क्रिकेटर ने सोमवार को दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और अपनी गर्लफ्रेंड अश्रिता शेट्टी से शादी कर ली। मनीष को उनके क्रिकेटर दोस्तों से बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान ने भी पांडे को बधाई दी है। साथ ही उन्हें शादी में न बुलाने का कारण भी पूछा है।

राशिद ने मनीष को टि्वटर पर बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे भाई राजा मनीष पांडे बधाई हो दुआ करता हूं कि जिंदगी की सारी खुशियां साथ मिलकर मनाओ और हर दिन के साथ यह प्यार और भी गहरा हो।’

इसी के साथ राशिद ने अपने इस बधाई संदेश की आखिरी लाइन में मनीष से यह भी पूछ लिया कि आखिर उन्हें इस शादी का निमंत्रण क्यों नहीं दिया। राशिद ने लिखा, ‘लेकिन न्योता क्यों नहीं किया।’ इस ट्वीट में राशिद में खुशी वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।

बता दें मनीष पांडे और राशिद खान आईपीएल में एक ही टीम के खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ी बीते कई सालों से सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल रहे हैं। मनीष पांडे ने सोमवार को मुंबई में शादी की और इस शादी में मनीष और अश्रिता के रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *