8 Nov 2026, Sun

अब जापान में रिलीज होगी कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित ऐक्ट्रेस की फिल्म ‘’ तीन जनवरी 2020 को जापान में रिलीज हो रही है। कंगना रनौत और राधा कृष्णा जगरलामुदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म महारानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित है।

जापान में इस फिल्म को जी स्टूडियोज इंटरनेशनल रिलीज करेगी। जापान में फिल्म की रिलीज पर जी स्टूडियोज इंटरनेशनल की प्रधान विभा चोपड़ा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की यह कहानी सही मायनों में उनकी वीरता, शक्ति और बलिदान को दर्शाती है। विश्व स्तर पर दर्शकों के साथ उनकी इस गाथा को याद करते हुए ‘मणिकर्णिका’ जापान में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।’’

इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेरॉय, डैनी डेंजोंगप्पा और अंकिता लोखंडे भी है। इस फिल्म से टीवी ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी बॉलिवुड में डेब्यू किया था।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *