8 Nov 2026, Sun

अनन्या पांडे का पर्स कैरी करते दिखे कार्तिक आर्यन, ऐक्ट्रेस ने दिया मजेदार कैप्शन

फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के तीनों स्टार्स कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के बीच फिल्म में तो जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी ही साथ ही में ऑफ स्क्रीन भी इनके बीच की ट्यूनिंग शानदार है। कार्तिक और अनन्या के बीच की दोस्ती कितनी अच्छी है इसका अंदाजा ऐक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से लगाया जा सकता है।

अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें कार्तिक आर्यन उनका पर्स हाथ में लिए और मोबाइल पर कुछ देखते नजर आ रहे हैं। इस पिक के साथ अनन्या ने कार्तिक के लिए मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, ‘मेरे नए असिस्टेंट कार्तिक आर्यन’।

वैसे बता दें कि, यह फोटो अनन्या ने उस दौरान लिया था जब फिल्म की टीम दिल्ली में प्रमोशनल इवेंट के लिए पहुंची थी। राजधानी में इन तीनों सितारों को फैन्स का काफी प्यार मिला।

मूवी ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिल्म में भूमि जहां कार्तिक की पत्नी बनी हैं तो वहीं अनन्या उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *