8 Nov 2026, Sun

करीना कपूर को ऑफर हुई थी कंगना रनौत स्टारर क्वीन, यह थी छोड़ने की वजह

खान बॉलिवुड की ए-लिस्ट स्टार्स में शामिल हैं। अपनी फिल्मों और स्टाइल स्टेटमेंट्स से इस इंडस्ट्री में वह अलग जगह बना चुकी हैं। करीना के पास कई फिल्मों के ऑफर्स हैं और वह प्रफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी बढ़िया चल रही है। इसी बीच उनके बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली है और वह यह है कि उन्होंने 2014 में फिल्म में रानी मेहरा के रोल को रिजेक्ट कर दिया था।

एक इंटरैक्शन के दौरान बेबो ने बताया कि उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा था कि ये रोल उन्हें सूट नहीं करेगा। इसके बाद यह फिल्म कंगना को मिल गई और कंगना रनौत के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक साबित हुई। इस फिल्म से कंगना का करियर न सिर्फ ट्रैक पर आया बल्कि उन्हें नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।

वहीं कंगना भी अपनी प्रफेशनल लाइफ में आगे बढ़ गईं और बैक टु बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रही हैं। 2019 के लास्ट में भी वह गुड न्यूज से धमाका करना चाहती हैं। 27 दिसंबर को उनकी यह फिल्म रिलीज हो रही है।

फिल्म को डेब्यूटांट डायरेक्टर राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा करानी के खाते में अंग्रजी मीडियम और करण जौहर की तख्त भी है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *