8 Nov 2026, Sun

हरिजन बस्ती मे मनाया गया DM का जन्मदिन

उमरिया -(तपस गुप्ता )अपनी मदद और गरीब तबके की सोच और सहानुभूति रखने वाले जिले के कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का जन्मदिन हरिजन बस्ती मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजन कर्ता जिले की साहित्ककार संदेश नाट्य मंच के युवा ने बच्चो के साथ मिलकर केक काटा और मिठाई बांटकर कलेक्टर को कोटिश: बधाई दी। खलेसर स्थित हुए इस कार्यक्रम मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, शौचालय के उपयोग और अन्य सरकारी की महत्वाकांछी योजनाओं को बताया गया। वही हरिजन बस्ती के छोटे बच्चो ने जमकर ढोल तासों के बीच नृत्य किया और कलेक्टर को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर संदेश नाट्य मंच के कलाकार राजा तिवारी, दीपम दर्दवंशी, डीएल दाहिया, रबि मिश्रा, रामानंद तिवारी, रमेश मास्टर, दिवाकर चतुर्वेदी, नीरज नामदेव आदि कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति दी तथा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अतिथिगणों के रुप मे आजाक विभाग के आयुक्त आनंदराव सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र त्रिपाठी, समाज सेवी एवं पत्रकार चंद्रकांत दुबे, पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव, पत्रकार हीरा सिंह चंदेल, अखिलेश सेन, राकेश दर्दवंशी, दिव्य प्रकाश गौतम, राजेन्द्र भदौरिया सहित बड़ी संख्या मे बच्चे व उनके परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *