2 Nov 2026, Mon

आयोग के आन लाइन सिस्टम में आ रही अड़चन – आप

रायपुर चुनाव प्रक्रिया के संचालन में तकनीक के इस्तेमाल का चुनाव आयोग का दावा खोखला साबित हो रहा है प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आन लाइन सिस्टम में आ रही अड़चन की सूचनाएँ लगातार मिल रही हैं आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने अपने एक शिकायत पत्र में उक्त बातें कहीं उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कोंटा , धमतरी , जाँजगीर चाँपा, सामरी, सीतापुर , प्रेम नगर , रामानुजगंज ,प्रतापपुर एवं लुन्ड्रा विधानसभाओं के रिटर्नीन्ग आफिसर आफ लाइन आवेदन नहीं ले रहे हैं आम आदमी पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि प्रदेश के सुदूर अंचल में चुनाव अधिकारीयों को आफ लाइन आवेदन स्वीकृति हेतु निर्देशित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *