8 Nov 2026, Sun

ऑस्‍ट्रेलिया में वेतन भोगियों के लिए 130 अरब डॉलर का पैकेज

केनबेरा : कोविद से एक ओर पूरा विश्व जूझ रहा है वही इसे लेकर ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरीसन ने देश में कोविड-19 से प्रभावित 60 लाख लोगों के वेतन के लिए 130 अरब डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। देशभर में इस महामारी से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी हैं।

सरकार इस पैकेज से लोगों को काम पर बनाये रखने में कारो‍बारियों की सहायता करने के लिए प्रत्‍येक कर्मचारी के हिसाब से हर सप्‍ताह एक हजार पांच सौ ऑस्‍ट्रेलियाई डॉलर की वेतन सब्सिडी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *