8 Nov 2026, Sun

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान करेंगे राज्य-स्तरीय समारोह का शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना-अन्न उत्सव का शुभारंभ करेंगे। राज्य-स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के समन्वय भवन, अपेक्स बैंक के ऑडिटोरियम हॉल में अपरान्ह 12.15 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक अपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे। अन्न उत्सव राजधानी भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के 51 जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा, जिसमें म.प्र. शासन के मंत्रीगण, सांसद, राज्यसभा सदस्य सहित अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे प्रदेश के 37 लाख नये हितग्राहियों को भी राशन मिलना शुरू हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *