7 Nov 2026, Sat

छत्तीसगढ़ राज्य गीत के रचयिता डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की मनाई गई जयंती

स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘विद्रोही वेदांती का भारत बोध‘‘ का विमोचन

रायपुर 4 नवंबर 2020/ छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पइरी के धार के रचयिता डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती आज प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ में मनाई गई।
डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा की जयंती पर राज्य के विधिवेत्ता श्री कनक तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘विद्रोही वेदांती का भारत बोध: विवेकानंद को समझने की कोशिश‘‘ पुस्तक का विमोचन किया गया। श्री तिवारी ने यह पुस्तक अपने मित्र, सामाजिक चेतना के प्रतीक डाॅ. नरेन्द्र देव की स्मृति में लिखा है। इस पुस्तक में स्वामी विवेकानंद के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर गहन विवेचना की गई है। जयंती कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद और डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा के छोटे भाई डाॅ. ओम प्रकाश वर्मा तथा उनके पुत्र श्री चिन्मय वर्मा और श्री अन्नदेव वर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ और पुस्तक के लेखक श्री कनक तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *