6 Nov 2026, Fri

ओड़गी सीएचसी में कोविड 19 टीकाकरण केंद्र का हुआ शुभारंभ

सूरजपुर : जिले के सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में  कोविड 19 टीकाकरण केंद्र  का शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर  मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  महासचिव दानी पाण्डेय पहुँचे थे जिनके द्वार फीता काटकर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया ।केंद्र में सर्वप्रथम कोविड का टीका सीएचसी में पदस्थ गोपाल शरण सिंह स्टाफ नर्स ने लगवाया जिनको पुष्प गुच्छ देकर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियो ने बधाई दी साथ ही डॉ. विजय सिंह खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड 19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  तहसीलदार  ओड़गी उपेंद्र कुशवाहा, नीलांजना प्रजापति महिला बाल विकास अधिकारी , संदीप  नामदेव (बीपीएम),डॉ. आर. सी.शुक्ला ,डॉ. मयंक दुबे डॉ.विकास दुबे,डॉ. राकेश सिंह,डॉ.शांतनु कुशवाहा,लेखापाल अविनाश प्रताप सिंह, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष ,मोहन राजवाड़े, ओ.पी.राजवाड़े ,तोताराम सखवार ,यू.आर.धुर्वे.,बैजनाथ दुबे ,  सहित  समस्त हॉस्पिटल स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *