3 Nov 2026, Tue

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान ने साहित्य महोत्सव के लोगो का विमोचन किया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज श्री निखिल दवे और श्री हेमंत शर्मा ने लिट चौक साहित्य महोत्सव, इंदौर का निमंत्रण दिया। यह महोत्सव 19 से 21 मार्च की अवधि में इंदौर में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महोत्सव के लोगो का विमोचन भी किया। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र पैगवार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *