6 Nov 2026, Fri

हरे भरे पेड़ो की चढ़ रही बलि, वनविभाग के अधिकारियों ने मूंद ली आँखे गौठान की आड़ में चालू हुआ जुगाड़ का खेल

वन संपदा के हरे भरे पेड़ की बली से गौठान में तैयार किया जा रहा छावनी,वन विभाग ताक में रख कर मुंदे हुए है आंख,अधिकारी कर्मचारी नही लेते कोई संज्ञान,आखिर कैसे बचेंगे हरे भरे बड़े बड़े पेड़, सवालों के घेरे में है देवगढ़ वन परिक्षेत्राधिकारी

कोरिया! वन मंडल अंतर्गत आने वाला देवगढ़ वनपरिक्षेत्र पेड़ो की अवैध कटाई को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। ताजा मामला देवगढ़ वन परिक्षेत्र के घुघरा में देखने को मिला है । जहाँ गौठान परिसर में छावनी के लिए सैकड़ो हरे भरे वृक्षो को जंगल से काट कर छावनी के लिए उपयोग किया गया है । छावनी के लिए जंगल के वृक्षो का उपयोग आखिर कैसे संभव हुआ ये कह पाना मुश्किल है । ताजुब की बात तो ये है कि गौठान मेन रोड से लगा हुआ है। सीएम कार्यक्रम से लेकर कई बड़े कार्यक्रम यहाँ सफलता पूर्वक संचालन हुए है । अब गर्मी के दिनों छावनी में जंगल के सैकड़ो वृक्षो की बली दे कर बनाया जा रहा जो समझ से परे है । मेन रोड के किनारे ही इसका निर्माण किया गया है । वन मंडल व परिक्षेत्र के आला कमान इसके बगल से ही हो कर आए दिन गुजरते है । फिर भी उनकी नजर इस निर्माण में नही पड रही या फिर नजर अंदाज किया जा रहा ये समझ से परे है। जिम्मेदारों के इस रवैइए से वन संपदा के वृक्षो का दोहन जरूर हो रहा है ।रोक लगाने जैसी कोई कार्यवाही सामने नही आई जिससे लगातार हरे भरे वृक्ष कट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *