2 Nov 2026, Mon

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा कोरोना गाईड लाईन के संबंध में निर्देश देने हेतु सब्जी मंडी में व्यापारियों की मीटिंग ली गयी

शहडोल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा (मोहम्मद शब्बीर) को कोरोना गाईड लाईन का पालन कराने हेतु सब्जी मंडी में व्यापारियों की मीटिंग ली गई एवं शहडोल तथा बुढार सब्जी मंडी में विशेष रूप से स्टाॅपर लगाकर भीड को नियंत्रित कर कोविड 19 के बचाव हेतु कहा गया। ताकि सब्जी मंडियों में कोरोना गाईड लाईन का पालन ठीक ढंग से हो सके। शहर का भ्रमण कर कोरोना गाईड लाईन का पालन ठीक ढंग से हो रहा है या नही का निरीक्षण किया गया एवं फुटकर विक्रेताओं को कोविड 19 के संबंध में जागरूक कर समझाइस दी गयी। मींटिंग एवं भ्रमण के दौरान उपुअ सोनाली गुप्ता, उपुअ सचिन कुमार धुर्वे एवं थाना प्रभारी कोतवाली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *