4 Nov 2026, Wed

हर्बल औषधि उत्पादों के व्यापार में समूह को 14 लाख रूपए का मुनाफा

रायपुर, 10 जून 2021/ भूतेश्वरनाथ हर्बल स्व-सहायता समूह ने 14 लाख रूपए का लाभ कमाया है। इसके हर्बल उत्पाद हाथों हाथ बिक रहे हैं, इस समूह ने 99 लाख रूपए का व्यापार किया है। समूह द्वारा 13 प्रकार के वन औषधी से निर्मित उत्पाद बनाए जा रहे हैं। जिनमें दो वनौषधि तेल हैं इनमें से महावीर तेल कमर दर्द और जोड़ों के दर्द के लिए तथा भृंगराज तेल बाल झड़ना और रूसी के रोकथाम के लिए है। इसके साथ ही सर्व ज्वरहर चूर्ण सहित 11 प्रकार के वन औषधि चूर्ण तैयार किए जाते हैं।  समिति की सदस्य सविता सोरी ने मुख्यमंत्री को आज वर्चुअल कार्यक्रम में यह जानकारी दी जिस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित सभी अतिथियों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *