8 Nov 2026, Sun

बस्तर : मुख्य सचिव ने दिए निर्माणाधीन रेल परियोजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

जगदलपुर, 23 जून 2021: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियों काॅफें्रसिंग लेकर दल्ली राजहरा, रावघाट रेल परियोजना एवं किरन्दुल, जगदलपुर रेलवे लाईन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन दोनों निर्माणाधीन रेल परियोजना के कार्यो के शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। श्री जैन ने वीडियों काॅफें्रसिंग के माध्यम से स्पेशल डीजी नक्सल आॅपरेशन श्री अशोक जुनेजा एवं भिलाई स्टील प्लांट, रेलवे के अधिकारियों के अलावा सभाग आयुक्त श्री जीआर चुरेन्द्र, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल, कलेक्टर कांकेर श्री चंदन कुमार, कलेक्टर दन्तेवाड़ा श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं वनमण्डलाधिकारी दन्तेवाड़ा सहित अन्य अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस कार्य में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर रेल परियोजना के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *