7 Nov 2026, Sat

एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवा के बिक्री करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, एक ही दिन में 5 व्यक्तियों पर थाना पटना की टीम ने की कार्यवाही

पटना – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है, साथ ही जिले में अवैध नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए कोरिया पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना पटना पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.21 को मुखबिर की सूचना पर अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों श्रीमती मुन्नी बाई पति शुवंश लाल गुप्ता निवासी अंगा, शुवंश लाल गुप्ता पिता स्वर्गीय बनारसी लाल गुप्ता निवासी अंगा, अजहरुद्दीन पिता शहाबुद्दीन निवासी टेगनी, नजीर अजहर उर्फ भोलू पिता जमील खान निवासी सरना पारा पटना एवं ओम नारायण सिंह पिता इंद्र सिंह निवासी टैग्नी को अवैध मादक पदार्थ नशीली दवा के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया है। कोरिया पुलिस द्वारा निरंतर अवैध मादक पदार्थों का कार्य करने वालों पर कार्रवाई किए जाने से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *