4 Nov 2026, Wed

अनियंत्रित बोलेरो ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की थमीं सांसे, 2 की हालत गंभीर

कोंडागांव: जिले के दुधगांव इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि इलाके में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई और बोलेरो में सवार 2 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार दहीकोंदल गांव के कुछ लोग बोलेरो में सवार होकर श्रद्धा में शामिल होने कोंडागांव गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त उनकी बोलेर अन​यंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोगों की अस्पातल में उपचार के दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *