3 Nov 2026, Tue

सपना चौधरी के गाने पर सनी लियोनी ने किया डांस

नई दिल्ली : सनी लियोनी पर इन दिनों टिक टॉक ऐप का क्रेज चढ़ा हुआ है। सनी इस ऐप के जरिए कई वीडियोज बनाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब जो सनी का नया वीडियो वायरल हो रहा है इसमें सनी, सपना चौधरी के गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस कर रही हैं। सनी का ये वीडियो देखकर आप सपना को छोड़ सनी के ठुमकों के दीवाने हो जाएंगे। सनी के मूव्ज काफी जबरदस्त हैं।

सनी डांस करते हुए शानदार मूड में नजर आईं. उन्होंने अपने अंदाज में नागिन डांस के स्टेप भी किए. बता दें कि तेरी आंख्या का यो काजल गाने से सपना चौधरी काफी पॉपुलर हुई थीं. उनके डांस मूव्स को बेहद पसंद किया गया था. ये सॉन्ग हिट है.

वायरल वीडियो में सनी ने ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और योगा पैंट पहनी हुई हैं. साथ ही उन्होंने मैंचिग स्नीकर भी कैरी किए हुए हैं. सनी ने इस गाने में अपने मूव्स से फैंन को दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. सनी के इसके अलावा और भी कई वीडियो सामने आए हैं. उनका पति डेनियल वेबर संग डांस का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *