3 Nov 2026, Tue

छत्तीसगढ़ से जल्द ही दूर होगी नक्सलवाद की काली छाया – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 25 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की समर्पण नीति से प्रभावित होकर भटके हुए लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। इस क्रम में आज बीजापुर जिले में 33 नक्सलियों ने सरेंडर किया। समाज की मुख्यधारा में उनका स्वागत है।
स्वागत है। श्री शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीति के कारण, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बस्तर और छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की काली छाया जल्द ही दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *