5 Nov 2026, Thu

जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु फ्री हेल्थ कैंप 17जुलाई को हीरापुर में

रायपुर स्मार्ट सिटी ,नगर निगम के साथ के एफ एच बी, नर्सिंग कॉलेज, जगन्नाथ हास्पिटल ,एस.आर एस की संयुक्त पहल
शासकीय नर्सिंग कॉलेज नुक्कड़ नाटक के जरिए देगा साफ सफाई का संदेश
रायपुर। जल जनित बीमारियों से बचाव व जागरूकता के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप 17 जुलाई बुधवार को जोन 8 के हीरापुर क्षेत्र में प्रेरणा स्कूल में आयोजित है। मेडिकल कैंप में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सक मरीजों को जरूरी परामर्श देंगे। कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर सभी जोन में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत यह आयोजन होगा।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम व शासकीय नर्सिंग कॉलेज के साथ स्वयं सेवी संस्था कुछ फर्ज़ हमारा भी, जगन्नाथ हॉस्पिटल, एस.आर.एस. डायग्नोस्टिक मिलकर मेडिकल कैंप और जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही है। इस कैंप में कम्युनिटी नर्सिंग के तहत शासकीय नर्सिंग कॉलेज, रायपुर की छात्राओं का समूह स्वास्थ्य सर्वेक्षण और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *