4 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण

रायपुर, 15 अगस्त 2024/ स्वतंत्रता दिवस के 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। अध्यक्ष श्री बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य श्री कुलदीप शर्मा, सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल, डॉ. सूरज कुमार दुबे और कर्मचारीगण अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *