3 May 2026, Sun

स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ऑपरेशन प्रतिकार व प्रहार के तहत दी जानकारी


बिरसिंहपुर पाली–(तपस गुप्ता)-उमरिया पुलिस कप्तान सचिन शर्मा के कुशल निर्देशन में पाली नगर निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा के द्वारा क्षेत्र के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में ऑपरेशन प्रतिकार व ऑपरेशन प्रहार के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर के बालक उत्क्रष्ट विद्यालय व कन्या विद्यालय में छात्र और छात्राओं को नारी सुरक्षा,हंड्रेड डायल की उपलब्धता, नशामुक्ति,यातायात नियम,वाल बिवाह रोकने सहित मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जानकारी देकर छात्रों से जानकारियां साझा की गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भी बड़े उत्सुकता के साथ अपने विचार व्यक्त कर कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त की।

कार्यक्रम को उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विनोद पांडेय कन्या विद्यालय प्राचार्य ममिता बिल्थरे सहायक उप निरीक्षक शशि द्विवेदी व्याख्याता मनोज द्विवेदी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सहायक निरीक्षक एस बी सिंह व्याख्याता महेंद्र मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *