19 Jun 2026, Fri
ताजा खबरें

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से की मुलाकात

यूनिवर्सल हेल्थ केयर लागू करने की तैयारियों के बारे में दी जानकारी

रायपुर.छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री  अश्विनी कुमार चौबे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ केयर लागू करने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। श्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री को यूनिवर्सल हेल्थ केयर के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *