3 Nov 2026, Tue

घटिया चावल वितरित करने पर मंत्री ने राशन दुकान संचालक को लगाई फटकार

डिंडौरी-डिंडौरी जिला मुख्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम अचानक सुबखार स्थित राशन दुकान की जांच करने पहुंच गए. दरअसल सरकारी राशन दुकान से गरीबों को घटिया चावल  वितरित किए जाने की सूचना मंत्री मरकाम को मिली थी. गरीबों को घटिया चावल वितरित किए जाने को लेकर ओमकार मरकाम ने दुकान संचालक को फटकार लगाई. साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अच्छी क्वालिटी का चावल वितरित कराने के निर्देश दिए.
मंत्री इस बात से सहमत हुए कि जिला मुख्यालय में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जब धड़ल्ले से घटिया चावल वितरण हो रहा है तो ऐसे में ग्रामीण अंचलों में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में हालात और भी बुरे होंगे.
मंत्री मरकाम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए मिलावटखोरी को बड़ी चुनौती बताया. साथ ही मिलावटखोरों पर जल्द कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि जहां कोई गड़बड़ी हो या जहां मिलावटखोरी हो रही है उसे तुरंत रोका जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *