26 Sep 2026, Sat

हरियाणा में प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत, पीएम मोदी की रोहतक में विजय संकल्प रैली आज

रोहतक -हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश के रोहतक में एक रैली को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे। जिसमें श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज, एक मेगा फूडपार्क आदि शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ रैली की तैयारियों और इंतजाम का जायजा लिया। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर एवं मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने शनिवार को रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने रैली स्थल पर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि मोदी इस विजय संकल्प रैली से हरियाणा में प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। रोहतक रैली के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन होगा, जिसकी शुरुआत पिछले महीने कालका में हुई थी।
भाजपा ने इस रैली के लिए रोहतक का चयन इसलिए किया है क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का गढ़ है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ रैली की तैयारियों और इंतजाम का जायजा लिया। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *