5 Nov 2026, Thu

बदलेगी वाराणसी बस स्टेशन की सूरत, सिनेमा और शॉपिंग का होगा इंतजाम

विकास पाठक, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मुख्‍य कैंट बस स्‍टेशन का कायाकल्‍प किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर शॉपिंग मॉल सरीखे बनने वाले बस अड्डे पर यात्रियों को फिल्‍म देखने के साथ-साथ मनोरंजन के अन्‍य साधन भी उपलब्‍ध होंगे। इसके अलावा खरीदारी के लिए बड़ी कंपनियों के शोरूम भी खुलेंगे।

कैंट बस स्‍टेशन को विश्‍वस्‍तरीय बनाने का प्‍लान तैयार किया गया है। प्‍लान के मुताबिक, लगभग 24 हजार वर्ग फीट एरिया में बनने वाले नए बस स्‍टेशन में यात्रियों के लिए एसी लाउंज और वेटिंग एरिया बनेगा। इसके अलावा टूरिज़म कार्यालय, एयर टिकटिंग काउंटर समेत कई सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी। बस स्‍टेशन को कैंट रेलवे स्‍टेशन से जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड सब-वे बनेगा।

दिसंबर तक फाइनल होगी कंपनी, तुरंत शुरू होगा काम
पर बस स्‍टेशन के निर्माण के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। दिसंबर तक कंपनी फाइनल होते ही काम शुरू होने के बाद एक साल में काम पूरा हो जाएगा। निर्माण के दौरान बसों के संचालन और वर्कशॉप के लिए स्‍थानीय स्‍तर पर जमीन तलाशने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

बता दें कि वाराणसी के कैंट रेलवे स्‍टेशन के विस्‍तार और मंडुआडीह रेलवे स्‍टेशन को बेहद खूबसूरत बनाने के साथ अन्‍य रेलवे स्‍टेशनों की भी सूरत बलदने का काम तेजी पर है। इसी क्रम में कैंट बस स्‍टेशन की तस्‍वीर बदलेगी।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *