4 May 2026, Mon

अपहरण के बाद पूर्व पति समेत कई लोगों ने किया महिला का गैंगरेप

रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम में सोमवार को एक महिला का सामूहिक कर दिया गया। आरोप है कि महिला के पूर्व पति और उसके साथ कुछ और लोगों ने उसका किया। इन सब लोगों ने महिला की दो साल की बेटी के सामने ही महिला का कर दिया। आरोपों के मुताबिक, महिला को जबरन तेजाब पीने पर मजबूर किया गया और उसे सिगरेट से भी जलाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बलात्कार के बाद आरोपियों ने मंगलवार को महिला को ताल एरिया में फेंक किया। कुल पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सोमवार को एक दर्जी के यहां जा रही थीं। इसी बीच उनके पूर्व पति, उसकी बहन और उसके दो बेटे आए और महिला का अपहरण कर लिया।

बुरी तरह पीटा, जलती सिगरेट से जलाया
महिला ने बताया कि ये लोग उन्हें खचरोड़ में एक खेत में ले गए और सबने मिलकर बुरी तरह पीटा। महिला के भतीजे भी आए और उन्होंने भी बलात्कार किया। मंगलवार को फिर महिला को पीटा गया। उन्हें जलती सिगरेट से भी जलाया गया और बाद में सड़क पर फेंक दिया गया। महिला के साथ उनकी दो साल की बेटी को भी सड़क पर फेंक दिया गया।

पुलिस महिला और उनकी बेटी को अस्पताल ले गई। रतलाम के एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। एक साल पहले उन्होंने अपने पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।

नोट: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स के मुताबिक, इस खबर में पीड़िता का नाम नहीं लिखा गया है।

Source: Madhyapradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *