4 Nov 2026, Wed

बलिया: रेलवे स्टेशन के सामने लहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

के सामने 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज शनिवार को लहराया गया। बलिया का अपना एक क्रान्तिकारी इतिहास रहा है। जब ध्वजारोहण हुआ, तो उस वक्त नजारा देखने लायक था। इतनी ऊंचाई पर झंडा को चढ़ाने के लिए रेल विभाग ने तकनीकी व्यवस्था के तहत ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान की धुन भी बजती रही।

बलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह (मस्त) थे। इनके अलावा सांसद नीरज शेखर, सांसद सकलदीप राजभर, राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम रेलवे सुरक्षाबल के बैंड द्वारा मार्मिक देशभक्ति की धुन पर पूरी भव्यता और राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *