1 Nov 2026, Sun

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सीएमडी महाविद्यालय पहुंचे स्वीप आइकॉन छालीवुड स्टार अखिलेश पांडे

बिलासपुर ,विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत इन दिनों जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इस अभियान के लिए जिला प्रशासन के द्वारा छत्तीसगढ़ के जाने माने अभिनेता अखिलेश पांडे को आइकॉन बनाया गया और अखिलेश लगातार अलग-अलग जगहों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहुंच रहे हैं इसी तारतम्य में अखिलेश आज सीएमडी महाविद्यालय में पहुंचे और वहां के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को मतदान में वोट डालने के लिए प्रेरित किए इस दौरान सीएमडी महाविद्यालय के चेयरमैन संजय दुबे ने सभी छात्र छात्राओं को वोट डालने के लिए शपथ दिलाई इस कार्यक्रम कॉलेज के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे और छात्रों ने भी बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *