6 Nov 2026, Fri

करवाचौथ पूजा के लिए पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, प्रेमिका के परिजन ने इतना पीटा कि मौत हो गई

चित्रकूट
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में के नांदी गांव में करवा चौथ व्रत पूजन के दौरान कथित तौर पर प्रेमिका के परिजन की पिटाई से घायल हुए प्रेमी की हो गई है। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही हिस्ट्रीशीटर ने अपनी प्रेमिका के पति और उसके सास-ससुर को मारपीट कर गांव से बाहर निकाल दिया था।

पहाड़ी के थानाध्यक्ष (एसओ) जयशंकर सिंह ने शनिवार को बताया, ‘2001 में पहाड़ी थाने से हिस्ट्रीशीटर घोषित अखिलेश मिश्रा (36) और उसकी कथित प्रेमिका को गुरुवार की शाम करवा चौथ व्रत पूजन के दौरान महिला के घर में उसके परिजन ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था। घायल हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार को प्रयागराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी प्रेमिका का इलाज सतना (मध्य प्रदेश) के अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।’

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ चल रहे थे 11 मुकदमे
उन्होंने बताया ‘हिस्ट्रीशीटर और महिला के पुराने प्रेम संबंध थे, जिनका विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर ने कुछ दिन पूर्व महिला के पति और उसके सास-ससुर को मारपीट कर गांव से निकाल दिया था। उसने महिला के अन्य परिजन को भी गांव से जाने के लिए धमकाया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ सहित 11 मुकदमे चित्रकूट और सतना की विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं।’

एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के भाई धर्मेंद्र मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके महिला के परिजन नीरज, विकास, शानू, नीलेश और गोविंद की तलाश की जा रही है।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *