1 Nov 2026, Sun

अटल विकास यात्रा-2018 : संविलियन के लिए शिक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

रायपुर, सुकमा जिले के शिक्षाकर्मियों ने संविलियन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय सुकमा पहुंचे थे। शिक्षाकर्मी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने आमसभा के मंच पर श्री आशीष राम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को विद्या की देवी मां सरस्वती की काष्ठकला में निर्मित प्रतिमा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *