3 May 2026, Sun

लखनऊ कैंट उप-चुनाव 2019 : भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी 35 हजार 423 मतों से जीते

 लखनऊ
 राजधानी की कैंट विधान सभा के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली। सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी सुरेश चन्द्र तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 35 हजार 423 मतों से हराया। सुरेश तिवारी को 56 हजार 684 वोट मिले। मेजर आशीष को 21 हजार 261 वोट मिले। वोटो से संतोष करना पड़ा। 19 हजार 445 वोटों के साथ कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह विर्क तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के प्रत्याशी अरुण द्विवेदी को 10 हजार 709 वोट मिले।

वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में भी यह सीट भाजपा के पास थी। यहां से प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जीती थीं। उनके सांसद चुन लिए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सुरेश चन्द्र तिवारी इसके पहले तीन बार कैंट विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। जीत का श्रेय उन्होंने संगठन और नेताओं को दिया है। सपा के प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी ने अपनी हार का कारण ईवीएम के मत्थे मढ़ा। आखिरी चक्र की मतगणना से पहले ही वह बाहर निकल कर आ गए।

इसके बाद उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बैलेट से चुनाव कराने की चुनौती दी।पहले चक्र से ही बढ़त बनाईभाजपा के सुरेश चन्द्र तिवारी ने पहले चक्र में ही बढ़त बना ली थी। पहले चक्र में उनको 1869 वोट मिले। मेजर आशीष चतुर्वेदी को 837, अरुण द्विवेदी को 489 और दिलप्रीत सिंह को इस च्रक में 530 वोट मिले। पांचवें चक्र की सामप्ति तक भाजपा प्रत्याशी ने अच्छी बढ़त बना ली थी। उस समय तक उनको 11 हजार 299 वोट मिले थे। सपा प्रत्याशी के 5772 वोट और कांग्रेस के 2679 वोट थे।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *