30 Jun 2026, Tue

सपा नेता ने साथियों संग महिला को कार में उठाया, लगे गंभीर आरोप

 रामपुर 
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा, आजम खां के पूर्व पीआरओ अनवर मसूद खां और एक सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने जबरन उठाकर कार में डालने और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 17 अक्टूबर की दर्शायी गई है। महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि वह मुहल्ला तोपखाना गेट पर रिक्शा से उतरी और रिक्शा वाले को पैसे दे रही थी। तभी कुछ लोग उसके पास आए और बोले कि आपको रिक्शा की क्या जरूरत है। आप हमारे साथ आओ, हम आपको छोड़ देंगे। वे लोग घूर-घूर कर देखने लगे। 

आरोप है कि इसी दौरान आसिम राजा ने कहा कि इसे उठाकर ले चलो, जिस पर मुराद कलीम और फराज कलीम ने उसे जबरन उठा लिया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। तभी अनवर मसूद ने कहा कि इसे छोड़ दो, वरना पुलिस आ जाएगी। 

तहरीर में कहा गया है कि आसिम राजा सपा के नगर अध्यक्ष हैं। अनवर मसूद खां आजम खां के पीआरओ रहे हैं, जबकि मुराद कलीम सभासद हैं और फराज कलीम उनका भाई है। इनके अलावा हल्के वाली ज्यारत निवासी नवाज पुत्र ऐजाज खां भी आरोपी है। 

राज कुमार शर्मा, शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में पांच आरोपी हैं।

आसिम राजा, नगर अध्यक्ष सपा ने कहा कि सपा के लोगों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अपने अधिकारों से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *