12 May 2026, Tue

सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्राम सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित दस मरीजों को निजी अस्पताल में ईलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों की दुबारा जांच की गई जांच के बाद इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर आज सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील पहल करते हुए सुपेबेड़ा के किडनी रोग से ग्रसित इन मरीजों से संपर्क कर उनसे ईलाज के लिए रायपुर आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे भी चिकित्सा सुविधा के लिए रायपुर आने वाले मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किडनी मरीजों के ईलाज के लिए डायलिसिस और किडनी रोग से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले के ग्राम सुपेबेड़ा से आए ये मरीज मुख्यमंत्री के विशेष अनुरोध पर ईलाज के लिए राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में पिछले सोमवार को भर्ती हुए थे। भर्ती किए गए इन मरीजों का अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच और ईलाज की व्यवस्था की गई। इन मरीजों को प्रारंभिक जांच के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल द्वारा आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *