18 Jun 2026, Thu

मुख्यमंत्री शामिल हुए गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में

*सिख समाज ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर किया स्वागत*

रायपुर, 12 नवंबर 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल में आयोजित गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए। उन्होंने गुरू ग्रन्थ साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव महान संत थे जिन्होंने जीवन जीने की कला सिखलाई। उन्होंने प्रेम, सदाचार, भाईचारा और समानता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने गुरुनानक देव के जीवन से जुड़े प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने जो खरा सौदा किया वही आज लंगर के रूप में प्रसिद्ध है।


मुख्यमंत्री ने सिख समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख समाज की पहचान एक जिंदा दिल कौम के रूप में है। हर परिस्थिति में कैसे खुश रहा जा सकता है उनसे सीखा जा सकता है। इस अवसर पर गुरूदारा प्रमुख श्री दिलीप सिंह होरा, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, श्री कृपाल सिंह होरा, श्री निरंजन सिंह खनूजा, श्री इन्द्रजीत सिंह छावड़ा और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शाॅल, श्रीफल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *