4 Jul 2026, Sat

भिलाई के 4, चरोदा के 1 एल्डरमेन बदले गए

भिलाईनगर
राज्य शासन द्वारा भिलाई नगर निगम एवं चरोदा नगर निगम के एल्डरमेन की 31 अक्टूबर को जारी सूची में संशोधन किया गया है। जिसके तहत भिलाई नगर पालिक निगम के चार एवं भिलाई चरोदा नगर पालिक निगम के एक एल्डरमेन का नाम बदला गया है।

पूर्व में भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन एक ठाकुर को बनाया गया था। संशोधित जारी सूची में उनके स्थान पर अब हेमंत ठाकुर एल्डरमेन होंगे। इसी प्रकार से भिलाई निगम में जी. याकुब के स्थान पर लोकेश साहू, विनोद बघेल के स्थान नरसिंहनाथ, सुरेश सिन्हा के स्थान बबीता भैसारे, बद्रीनाथ बघेल के स्थान पर मो. शादाब एल्डरमेन होंगे।

गौरतलब हो कि प्रथम सूची 31 अक्टूबर को एल्डरमेन की जारी सूची के बाद भिलाई एवं चरोदा के कांग्रेसजनों के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा भी एल्डरमेन के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले समुदाय से नहीं होने पर विशेष रूप से मांग की गई थी कि अल्पसंख्यक समुदाय से भी एल्डरमेन होना चाहिए था। संगठन द्वारा लगातार विरोध किए जाने पर राज्य शासन द्वारा कल नई सूची जारी कर दोनों ही नगरीय निकाय से 5 नाम बदलकर नए नामों को शामिल किया गया।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *