26 Jun 2026, Fri

हिन्दूजा ग्रुप द्वारा म.प्र. में अशोक लीलेंड ट्रक निर्माण की इकाई लगाने पर विचार

भोपाल

हिन्दूजा उद्योग समूह मध्यप्रदेश में 7000 करोड़ की लागत की अशोक लीलेंड ट्रक निर्माण की इकाई लगाने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी समूह के चेयरमेन गोपीचन्द पी. हिन्दूजा ने आज लंदन में मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव उद्योग डॉ. राजेश राजौरा से चर्चा में दी। ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ लार्डस में हुई मुलाकात में इस इकाई की मध्यप्रदेश में स्थापना पर चर्चा के लिये श्री पी. हिन्दूजा ने डॉ. राजौरा को शुक्रवार को लंदन स्थित हिन्दूजा उद्योग समूह के मुख्यालय में चर्चा के लिये आमंत्रित किया है।

प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा ने बताया है कि अशोक लीलेंड ट्रक की मध्यप्रदेश में प्रस्तावित इकाई की स्थापना होती है, तो 4000 से lekar 5000 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की ऑटो इण्डस्ट्रीज एन्सीलरी भी प्रदेश में आयेंगी।

हाउस ऑफ लार्डस में डॉ. राजेश राजौरा की प्रसिद्ध उद्योगपति लार्ड स्वराज पॉल से भी मुलाकात हुई। इसके पहले डॉ. राजौरा ने आज इन्स्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स की ब्रिटिश पार्लियामेन्ट में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश का प्रेजेन्टेशन दिया।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *