14 May 2026, Thu

CM नाथ के जन्मदिन के साथ साथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार की एक साल की उपलब्धि बताई

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्म दिन से कांग्रेस पदाधिकारियों और उसकी सरकार के मंत्रियों ने सरकार और कमलनाथ की एक साल की उपलब्धि बताने का सिलसिला शुरू किया। इस क्रम में आज पहली पत्रकार वार्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिसमे  प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे और जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि प्रदेश एक साल में खुशहाल हुआ है। बीस लाख किसानों के कर्ज कमलनाथ सरकार ने माफ किए हैं। तीनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि आज प्रदेश को इस बात का आभास हो रहा है कि 17 दिसम्बर, 2018 को जिस दिन मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ ने शपथ ली, वह प्रदेश के लिए वरदान साबित हुआ। आज जब कांगे्रस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने को है, तब पूरा प्रदेश पूरे आत्मविश्वास से कह रहा है ‘एक साल-प्रदेश खुशहाल’अब ‘प्रदेश की उम्मीदें रंग ला रही है और तरक्की मुस्कुरा रही है’। मुख्यमंत्री कमलनाथ का लंबा सार्वजनिक जीवन हमेशा से पारदर्शी और उपलब्धियों से भरा रहा है।

कमलनाथ सरकार ने ना सिर्फ किसानों की कर्जमाफी का कदम आगे बढ़ाया बल्कि देश की सबसे सस्ती श्रेणी की बिजली 44 पैसे प्रति यूनिट आज प्रदेश के किसानों को दी जा रही है।  प्रदेश के 84 प्रतिशत लोग को एक रुपए प्रति यूनिट 100 यूनिट तक का लाभ ले रहे हैं। प्रदेश के इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत लोगों का बिल पिछली सरकार की तुलना में मात्र 30 से 35 प्रतिशत रह गया है।

सीएम ने सभी वर्गो का ध्यान रखा प्रदेश का पिछड़ा वर्ग पीछे न रह जाये, इसलिए उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार, उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत नौकरी के अधिकार को भी कमलनाथ सरकार ने वैधानिकता प्रदान की है। शहरों के नियोजित विकास के लिए मेट्रो पॉलिटियन अर्थार्टी और मेट्रो ट्रैन की सौगात की कार्य योजना को भी क्रियान्वित किया जा रहा है। बेटियों की शादी में 51 हजार का योगदान, आदिवासी भाईयों की कर्जमुक्ति अभियान, मिलावटखोरी के खिलाफ शुद्ध के लिए युद्ध भी कमलनाथ सरकार ने छेड़ रखा है।

सीएम कमलनाथ के जन्मदिन पर पीसीसी परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर  मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, चंद्रप्रभाष शेखर, सुनील सूद, राजीव सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *