7 Nov 2026, Sat

कप्तानों को पिंक बॉल सौंपने के लिए पैराट्रूपर नहीं : कैब

कोलकाताबंगाल क्रिकेट संघ () को सुरक्षा के कारण सेना के पैराट्रूपर द्वारा ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट मैच में टॉस से पहले गुलाबी गेंद कप्तानों को सौंपने की योजना को रद्द करना पड़ा है। कैब के सूत्रों के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच यहां ऐतिहासिक मैच से पहले सुरक्षा मंजूरी नहीं मिल सकी। कैब द्वारा कार्यक्रम की अंतिम सूची के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित नहीं होंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईडन गार्डन की घंटी बजाकर भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट की शुरूआत करेंगी। आईसीसी नियमों के अनुसार, दोनों देशों की सहमित से खेलने के परिस्थितियों में बदलाव किया जा सकता है।

पढ़ें,
ब्रेक के दौरान फैब फाइव -सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली- का चैट शो होगा। मैच के बाद रूना लैला परफॉर्म करेंगी जबकि जीत गांगुली के कार्यक्रम से शुरुआती दिन का समापन होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *