7 Nov 2026, Sat

पपी के साथ उर्वशी ने शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- हार्दिक ने दिया गिफ्ट

फिल्म ऐक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पेट डॉग के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वहीं, ऐक्ट्रेस के फैंस अनुमान लगाना शुरू कर देते हैं कि उनको यह गिफ्ट उनके एक्स बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर ने दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या ने भी अपने पेट डॉग के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी।

बताते चलें कि कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सभी से कहा था कि उनके और हार्दिक पांड्या के साथ लिंकअप की अफवाहों को बंद कर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सभी मीडिया चैनलों से रिक्वेस्ट करती हूं कि ऐसे विडियो चलाना बंद करें। मेरा भी परिवार है और मुझे जवाब देना पड़ता है और यह सब मेरे लिए समस्या खड़ी करता है।

2018 में उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब दोनों को एक पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के पोस्ट पर कॉमेंट्स किए। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शाद के हालिया स्टेटमेंट के बाद लगता है कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *