7 Nov 2026, Sat

सनी ने बेटे करण देओल को किया बर्थडे विश, शेयर की पुरानी तस्वीर

फिल्म ऐक्टर के बेटे और धर्मेंद के पोते करण देओल ने बॉलिवुड में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से डेब्यू कर चुके हैं। करण देओल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। करण देओल के जन्मदिन पर उनके पिता सनी देओल ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

सनी देओल ने बुधवार को अपने बेटे करण के साथ की एक पुरानी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हैपी बर्थडे माय सन।’

सनी देओल के डायरेक्शन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से सहर बांबा ने भी बॉलिवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रेस्पांस मिला था।

बता दें कि करण देओल के दादा और दिग्गज ऐक्टर धर्मेंद्र और राखी की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का सुपरहिट गाना ‘पल-पल दिल के पास’ था। इसी गाने के नाम पर उनकी फिल्म का टाइटल रखा गया। इस फिल्म में की कहानी लव स्टोरी पर बेस्ड है।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *