1 Nov 2026, Sun

सबसे पहले थियटेरों की संख्या बढ़ाना : अवस्थी

रायपुर , छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने शुक्रवार को महंत घासीदास संग्रहालय के सभागार में प्रेसवार्ता लेकर विकास निगम के बारे में जानकारी दी। राजेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने प्रशासन से पिछले कई सालों से विकास निगम की मांग के बाद अब भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ विकास निगम का गठन किया है। राजेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकार बहुत अच्छा काम कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे। राजेश कहा कि विकास निगम के अध्यक्ष बनाने के बाद सबसे पहले प्रदेश में थियटेरों की संख्या बढ़ाना है। थियटेर बढऩे से फिल्मों की कमाई अधिक हो जाएगी। थियटेरों की संख्या के अनुसार प्रदेश में फिल्म की कमाई होती है जिसके कारण हम मूल फिल्मों का निर्माण नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम को आगे बढऩे के लिए विभिन्न विषय पर प्रदेशभर के कलाकारों के साथ बैठक लेकर विकास निगम और कलाकारों के हित पर काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *